प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

भाजपा सरकार अपराध,बेरोजगारी, महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व मेंजिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध,बेरोजगारी व महंगाई पर लगाम लगाने को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि देश व प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा आईटी सेल के नेताओं ने दबंगई के दम पर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के लिए प्रधानमंत्री देश की जनता से माफी मांगे।इसका विरोध करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जब उनकी बात सत्य है तो उनके ऊपर दर्ज मुकदमा को सरकार वापस ले।आज आम जनता महंगाई से परेशान है लेकिन यह सरकार लोगों को जाति व धर्म पर बाटने का काम कर रही हैं। नौजवान व छात्र बेरोजगारी से त्रस्त होकर कुंठा का शिकार हो रहा है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जनपद की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है।अब जनता कांग्रेस के तरफ आशा भरी निगाहों से इन समस्याओं के निजात दिलाने के लिए देख रही है।ज्ञापन सौंपने वालों में बिस्मिल्लाह लारी,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, पुरुषोत्तम सिंह, दीनानाथ भारती,जयदीप त्रिपाठी, वरुण राय, गोविंद मिश्र,जवाहर लालचौहान ,समीर पांडेय, दीनदयाल यादव, नीलेश मणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि,आलोक त्रिपाठी राजन,नागेन्द्र शुक्ल,मनोज मणि, जयप्रकाश पाल,धनन्जय पांडेय, प्रेमलाल भारती,हर्षित सिंह,धर्मेन्द्र पांडेय, अवधेश यादव, सुहैल अंसारी,अब्दुल जब्बार, राजकुमार यादव, रामदयाल, पंचानंद मिश्र, वीरेन्द्र त्रिपाठी, रमाशंकर यादव, सुभाष राय, सैंथवार,मिर्जा खुर्शीद, विजय शंकर मिश्र, आनंद श्रीवास्तव, नसीम अहमद,कमलेश मिश्र, रीता देवी,रविन्द्र मल्ल, रामप्रवेश सिंह, विनय मिश्र, अशोक गौंड आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

1 hour ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

22 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

22 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

22 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

23 hours ago