जम्मू कश्मीर को हराकर फाइनल दौर में पहुंचीं मुबारकपुर की टीम

देवरिया/बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा) मदनी खेल मैदान मेहांहरहंगपुर में चल रहे हाजी हसनैन खान मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवे दिन बुधवार का सेमी फाइनल मुकाबला स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर और पठान हीरो क्लब जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया।मैच को मुबारकपुर की टीम ने 2.1 गोल से जम्मू कश्मीर की टीम को पराजित कर फाइनल में पहुंच गई।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अब्बास सिद्दीकी ग्राम प्रधान मेंहां एवम मोनू सिंह एमपीआईसी कुर्मीपट्टी ने खिलाड़ियों से परिचय कर हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जम्मू कश्मीर की टीम के खिलाड़ी आमिर ने पहला मैदानी गोल दाग कर अपनी टीम को मजबूती दिलाई।मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूझते रहे।मुकाबला के अंतिम क्षणों में मुबारकपुर के खिलाड़ी बिल्ला ने एक गोल और कासिम ने एक मैदानी गोल दाग कर मैच को जीत लिया।इस प्रकार शानदार सेमी फाइनल मुकाबले को मुबारकपुर की टीम ने 2.1 गोल से जम्मू कश्मीर की टीम को हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंच गई।आयोजक फखरुद्दीन खान ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।निर्णायक मकदूम,विकास,अमित कुमार एवम कमेंट्री अब्दुल रब, सुहेल अंसारी ने किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान ताल्हा खान,चुन्नू भाई खान,वसीम अहमद जेड बाजार, मोहम्मद फतेह,असरार अहमद गुरुकुल मोटर्स,सुनील जायसवाल, अब्बू बकर सिद्दीकी,अमजद खान,हमीद वारसी,एहतेशाम, सद्दाम सिद्दीकी, सुधीर शर्मा,साहिल खान,अभय शर्मा, अबरार खान,हसन खान,अजहरुद्दीन खान,फरीद आलम, शाहिद खान,नुरुल हुदा,वसीम,निसार जीशान,रियाज, सरफराज आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

9 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

9 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago