बलरामपुर में दूध वाले का बेटा बन डीएसपी

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गिद्धौर के लंगड़ी जोत गांव निवासी दूध का काम करने वाले सुभाष चन्द्र पांडेय के बेटे सनी पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और जनपद का गौरव बढ़ाया है। सनी की सफलता से परिवार में दीवाली जैसी खुशियां हैं। सनी की सफलता से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सनी ने पिता का सपना साकार किया है।

सनी के पिता दूध बेचने का काम करते हैं, वह साइकिल से घर घर दूध देते है। सनी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई उतरौला के मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज से किया। उसके बाद वर्ष 2016 से एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर से बायोलॉजी से बीएससी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रयागराज गए। प्रथम अटेंप 2018 में दिया लेकिन 2 नंबर से पीछे रह गए और सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2023 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी बनें। 2 माह बाद मुरादाबाद में ट्रेनिंग होगी।

मंगलवार को परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है, जिसमें सनी की 29 रैंक आई है। सनी ने बताया कि उन्हें डीएसपी का पद मिलेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

सनी के पिता सुभाष बताते है कि जब वह पाँच वर्ष के थे और पहली कक्षा में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तब मैंने सनी से यह सवाल पूछा कि बेटा 68 दूना कितना हुआ तब सनी ने 136 का जवाब दिया तब से ही सोच लिया था कि अपने बेटे को आईएएस बनाउंगा।
सनी ने बताया कि जब मुझे आईएएस पीसीएस का अर्थ ही नही पता था तबसे पिता जी के सपने को साकार करने का जज्बा था कि एक दिन पिता जी के सपने को साकार करूंगा और उनका मान बढ़ाऊंगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago