बिहार को हराकर एमपीआईसी कुर्मी पट्टी का ट्रॉफी पर कब्जा

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबाल महाकुंभ प्रतियोगिता के महिला वर्ग का फाइनल मैच, एमपीआईसी कुर्मी पट्टी और बिहार टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में शनिवार को एमपीआईसी कुर्मी पट्टी ने बिहार को 3/2 से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गोरख जायसवाल,अशोक जायसवाल, सुभाष यादव एवम प्रेमनाथ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टीम की खिलाड़ी नेहा शर्मा ने 2 मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
मुकाबले के दूसरे हाफ में एमपीआईसी कुर्मी पट्टी की बेहतरीन खिलाड़ी आयशा,मुस्कान,रुक्मिणी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्रमशः एक-एक मैदानी गोल दाग कर मैच को 3/2 से बिहार टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।आयोजक अजय मद्धेशिया ने अतिथियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।निर्णायक सबीना परवीन व अमित,अखिलेश मंडल एवम कमेंट्री आवाज के जादूगर अंगद तिवारी, मानसिंह पटेल ने किया।इस दौरान प्रमोद मद्धेशिया,विजय मद्धेशिया,अमित पटेल, इरशाद,अमर सिंह,सोनू वर्मा,भोलू शर्मा,मुहम्मद फतेह,वसीम अहमद, रोमी मिश्रा,एसरार अहमद, अलाउद्दीन खान,विजय मद्धेशिया,प्रेम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। आज का पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला उत्तराखंड बनाम कोलकाता के बीच खेला जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

2 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

3 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

6 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

6 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

6 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

6 hours ago