

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के सक्सेना चौक पर नवनिर्मित क्लॉक टावर का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा किया गया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री द्वारा मंगलवार को रात 8:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 4.30 लाख की लागत से तैयार क्लॉक टावर का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि क्लॉक टावर किसी शहर की पहचान होती है। जिला प्रशासन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बधाई के पात्र हैं जिनके सहयोग से महराजगंज को क्लॉक टावर मिला है। उन्होंने कहा कि महराजगंज की विकास की श्रृंखला में क्लॉक टावर एक कड़ी है। आगे इसमें मॉडल वेंडिंग जोन, बहुद्देशीय पार्क, अत्याधुनिक माल्टीपर्पज ऑडिटोरियम जैसे अनेक कार्य जल्द पूर्ण होंगे। भाजपा सरकार में महराजगंज एक पिछड़े जिले की छाया से बाहर निकलकर विकासशील जिले के रूप में पहचान बना रहा है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, उप महाप्रबंधक एसबीआई गोरखपुर संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई गोरखपुर अभय श्रीवास्तव, एलडीएम महराजगंज अमरेश मौर्या सहित अन्य तमाम लोग भी उपस्थित रहें।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस