Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया...

सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी बलिया के जिला कार्यालय पर मनाया गया। वक्ताओं ने डिम्पल यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिम्पल यादव नारी सशक्तिकरण की पक्षधर, सौम्य एवं सादगी पसन्द संसदीय परंपराओं को मानने वाली नेता हैं।
समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान महिलाओं को मिलने वाली समाजवादी पेंशन डिम्पल यादव की सोच की प्रतिफल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कन्हजी” व संचालन जिला सचिव रविन्द्र नाथ यादव ने किया। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव मुन्ना, शकील अहमद, धनजी यादव, जलालुदीन जेडी, सर्वजीत यादव, राजेश यादव, सुधीर सिंह, सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments