एएआई और डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीच समझौता

  • छात्रों को मिलेगा नागरिक उड्डयन में इंटर्नशिप का अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) के बीच सोमवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत विश्वविद्यालय के छात्रों को नागरिक उड्डयन क्षेत्र में इंटर्नशिप और प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
समझौते पर एएआई के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) गिरीश कुमार और कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता छात्रों के लिए हवाईअड्डा संचालन, सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और ग्राहक सेवा जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का रास्ता खोलेगा। छात्रों को दो से पांच दिन की कार्यशालाओं के माध्यम से एयरपोर्ट संचालन का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा, वहीं चार से बीस सप्ताह तक की इंटर्नशिप के ज़रिए वे गहराई से सीख सकेंगे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह समझौता सिर्फ इंटर्नशिप तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के लिए नागरिक उड्डयन जैसे गतिशील क्षेत्र में करियर की दिशा तय करने का एक बेहतर मौका है।
एएआई के महाप्रबंधक गिरीश कुमार ने बताया कि यह समझौता छात्रों को वास्तविक कार्य परिवेश से जोड़ेगा और उन्हें उद्योग की ज़रूरतों से परिचित कराएगा।
यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए उपलब्ध रहेगा जो एएआई हवाईअड्डों से 25 से 40 किलोमीटर के दायरे में स्थित संस्थानों में अध्ययनरत हैं। इंटर्नशिप भले ही बिना मानदेय की होगी, लेकिन 20 या उससे अधिक छात्रों के समूह के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। कार्यशालाओं के दौरान एएआई की ओर से वर्किंग लंच और अध्ययन सामग्री भी दी जा सकती है।
यह समझौता पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा। यह पूरी पहल एएआई की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्रीय विकास में भागीदार बनाना है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

4 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

5 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

5 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

5 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

5 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

16 hours ago