Categories: Uncategorized

नागरिक सुरक्षा कोर गठन को लेकर बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, नागरिक सहभागिता पर दिया गया जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें नागरिक सुरक्षा कोर की रूपरेखा, गठन प्रक्रिया और वार्डन की नियुक्ति संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गोरखपुर-बस्ती क्षेत्र के उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, गठन प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों और जनसहयोग के माध्यम से प्रशासनिक प्रयासों को सशक्त बनाने में सहायक होता है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और वार्डन की नियुक्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह कोर आपदा और संकट की स्थिति में एक मजबूत सहायक बल की भूमिका निभाएगा।
बैठक में बताया गया कि वार्डन पद हेतु 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिलाएं आवेदन कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी होने चाहिए। आवेदन पत्र कक्ष संख्या 15, जिलाधिकारी कार्यालय / जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त किए जा सकते हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, क्षेत्राधिकारी यातायात अभय मिश्रा, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

12 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

13 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

13 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

13 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

14 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

14 hours ago