गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ से जुड़े शोध अध्येता डॉ. हर्षवर्धन सिंह भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह संगोष्ठी 25 से 27 जून 2025 तक राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित होगी।
संगोष्ठी का विषय “गुरु परंपरा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” है। इसमें देश भर से चयनित 20 विद्वान अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे और भारतीय बौद्धिक विरासत पर विमर्श करेंगे। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, प्रख्यात विद्वान प्रो. कपिल कपूर, स्वामी चिदानंद पुरी और पूज्य स्वामी परमानंद सरस्वती भी उपस्थित रहेंगे।
डॉ. हर्षवर्धन सिंह के अब तक 12 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे शोधपीठ से प्रकाशित पुस्तक और शोध पत्रिका के संपादन में भी सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. मनोज द्विवेदी और डॉ. सुनील कुमार ने डॉ. हर्षवर्धन को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…