बच्चों को संवारने में माताओं की अहम भूमिका होती-प्रदीप शर्मा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया, और विद्यालय स्तर तथा कक्षा स्तर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओ को मेडल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रास सोसायटी के प्रांतीय उपसभापति अखिलेंद्र शाही , विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह , परिषद के जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर द्वीप प्रज्ज्वलित कर हुई। उसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रबंधक ने आये हुए अतिथि गण को माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्रंम से स्वागत किया। उक्त अवसर पर डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन में रहकर कर कठिन परिश्रम किया जाए तो निश्चित रूप से बड़ा लक्ष्य हम आसानी से हासिल कर सकते हैं । उसी क्रम में परिषद के जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्कार युक होनी चाहिए यदि विद्यार्थी के अंदर संस्कार नहीं है तो किसी भी दशा में वह उत्तम विद्यार्थी नहीं बन सकता ।वह कोई भी लक्ष्य बनायेगा तो प्राप्त नहीं कर सकता। इसलिए हमें संस्कार मे रह कर कोई काम करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पी के शर्मा ने कहा कि बच्चों को संवारने में माताओं की अहम भूमिका होती है। जिसमें माताएं इसका ठीक ढंग से निर्वहन कर रही है। जीवन में यदि हमें सफलता प्राप्त करनी है तो हमें किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए ।हमें अंक के पीछे नहीं भागना चाहिए । क्योंकि अंक सफलता का मानक नहीं होता है सफलता का मानक अनुशासन रहकर कठिन परिश्रम होता है । जो छात्र जितना परिश्रम करेगा उसका लक्ष्य उतना ही आसान होता जायेगा।आज के इस परिवेश में मोबाइल विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक अभिशाप बनता जा रहा है इसे मुक्ति पाने के लिए अभिभावकों की अहम भूमिका होती जा रही है।कि बच्चों को मोबाइल आवश्कता के अनुसार दें। कार्यक्रम के अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। अतः हमें पठन पाठन के अतिरिक्त खेलकूद और स्वास्थ के प्रति सजग रहने की जरुरत है । इसके बाद विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं अनन्या सिंह, रवि कांत मिश्रा, दीपक चौहान के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अयान अंसारी, अर्पिता प्रजापति ,तंजीम फातिमा, हिमांशु भास्कर ,कृष्णकांत यादव, कार्तिक यादव कृष्णा यादव, आयुषी भास्कर, तनु बरनवाल, राकेश चौहान ,फरहीन खातून, प्रिंसी यादव ,साहिल अंसारी, आराध्या सिंह ,आंचल प्रजापति, अनुष्का सिंह ,राजवीर आदि को मेडल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य वकील सिंह ने किया। उक्त अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति रामसुमेर पांडे, संदीप कुमार मल्ल,श्रीनिवास सिंह, रामायण मणि,लालबाबू यादव, लाल मोहन चौरसिया, शीला मिश्रा, अनीता तिवारी, आदि मौजूद थे ।अंत में विद्यालय के प्रबंधक संग्राम सिंह ने आए हुए अतिथि गण के प्रति आभार प्रकट किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

13 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

17 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago