आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जीयनपुर कोतवाली के बागखालिस बाजार के पास शनिवार की सुबह दो बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
गोरखपुर जिला के ब्रह्मसरी गांव निवासी सुमित कुमार दुबे शनिवार की सुबह बाइक से आज़मगढ़ आ रहे थे। अभी वो जीयनपुर कोतवाली के बाग खालिस बाजार के पास पहुंचे थे कि, दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सुमित व दूसरी बाइक सवार सुरेश निवासी छत्तरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरेश का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आधार कार्ड से मृतक की पहचान की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…