आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बूूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के लेखपाल कुन्नर राम को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित लेखपाल ने उक्त मामले की सूचना एसडीएम को देकर न्याय की गुहार लगाते हुए धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित कुन्नर राम का आरोप है कि एक माह पूर्व मुझे उसी फोन नंबर से धमकी मिली थी जिससे शुक्रवार की सुबह नौ बजे धमकी मिली। धमकी देने वाला युवक फोन पर मुझे भद्दी भद्दी गालियां दे रहा था। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके गोली मारकर हत्या करने की बात कही। बूढ़नपुर हल्का के सभी लेखपालों ने एसडीएम नवीन प्रसाद से न्याय की गुहार लगाई और धमकी देने वाले युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम नवीन प्रसाद द्वारा लेखपालों को आश्वासन दिया गया कि पुलिस द्वारा धमकी देने वाले युवक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ कर के उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…
बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…
सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…
फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…
आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…