अहोई का व्रत रखे इंतजार करती रही मां, खिर्वा फ्लाईओवर पर हादसे में 19 साल के बेटे की मौत

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खिर्वा फ्लाईओवर पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक मिस्त्री सोनू की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी योगी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से पल्लवपुरम से लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों करीब 10 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – आयकर विभाग की सबसे बड़ी रेड: 70 गाड़ियों में पहुंची टीम, मीट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

मां ने बेटे की लंबी उम्र के लिए रखा था अहोई का व्रत
मृतक सोनू नंगलाताशी गांव निवासी किशनवीर का तीसरा बेटा था और बाइक मिस्त्री का काम करता था। हादसे की शाम उसकी मां राजेश ने बेटे की लंबी उम्र के लिए अहोई माता का व्रत रखा था। पूजा के बाद सोनू ने घर से निकलते हुए कहा था कि “आधे घंटे में लौट आऊंगा।” लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था — कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर आई।

घर में मातम छा गया। मां राजेश बार-बार बिलखती हुई कह रही थीं कि उन्होंने बेटे की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, लेकिन उसी दिन उसका निधन हो गया। पुलिस का कहना है कि अगर सोनू हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें – पीठ दर्द से परेशान महिला का अजीब इलाज — निगल लिए आठ जिंदा मेंढक

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

7 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

9 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

9 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

10 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

10 hours ago