मदीना में मुस्लिम युवक ने संत प्रेमानंद के लिए की दुआ, कहा – “इंसानियत सबसे बड़ी धर्म”, वीडियो वायरल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर प्रयागराज के रहने वाले सुफ़ियान अल्लाहबादी ने मदीना शरीफ में दुआ मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा – “क्या हिंदू, क्या मुसलमान, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।” उनका यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुफ़ियान ने मदीना की पवित्र मस्जिद में संत प्रेमानंद महाराज की फोटो दिखाते हुए कहा कि उन्हें महाराज के स्वास्थ्य की खबर से चिंता हुई। उन्होंने दुआ की – “हे अल्लाह, भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज को शीघ्र स्वस्थ करें ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन जारी रख सकें।”

सुफ़ियान का यह संदेश सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा, “कोई हिंदू हो या मुसलमान, फर्क नहीं पड़ता। जरूरी यह है कि इंसान अच्छा और सच्चा हो।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनका यह वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच चुका है।

11 दिन बाद फिर शुरू हुई संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा
स्वास्थ्य में सुधार के बाद महाराज ने 11 दिन बाद अपनी पदयात्रा दोबारा शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने पूर्ववत मार्ग पर यात्रा की। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालु खड़े रहे और जगह-जगह रंगोली व फूलों से स्वागत किया गया।

स्वास्थ्य को लेकर फैली थी अफवाहें
2 अक्टूबर को श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम से संदेश जारी किया गया था कि संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक न होने के कारण पदयात्रा कुछ दिन स्थगित रहेगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैल गईं।

विदेशों तक फैली आस्था
संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायी न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी हैं। बॉलीवुड जगत की कई हस्तियाँ भी उनसे आशीर्वाद ले चुकी हैं।

बाद में महाराज ने स्वयं स्पष्ट किया कि वह स्वस्थ हैं और कुछ लोग बेवजह भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने आश्रम से बाहर आकर दर्शन भी दिए, जिससे भक्तों में उत्साह लौट आया। अब एक बार फिर से उनकी पदयात्रा में पहले जैसी भीड़ और श्रद्धा दिखाई दे रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago