आ गयी न्याय और सत्य के दो पैरों पर माँ जगत जननी जगदंबा

अन्याय और असत्य के राक्षसी सरों को कुचलने आ गयी जगत जननी जगदम्बा- राजेश खुराना

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
शारदीय नवरात्र महोत्सव रविवार को जय माता दी और जय अंबे के उद्घोष के साथ शुरू हो गया है। सम्पूर्ण जगत मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। भक्तिगीत और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया हैं। सभी मंदिरों में भक्तों की धूम है। श्रद्धालु माता की आराधना में लीन हैं।
शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रवादी चिंतक राजेश खुराना ने मां भगवती की पूजा आराधना कर जगत जननी मां जगदम्बा से देश में सुख, शांति और समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए, बताया कि हमारे सनातन धर्म में नवरात्रि साधना का विशेष महत्व है। नवरात्र हमारी संस्कृति और मां दुर्गा की भक्ति से सभी को जोड़ने का महत्वपूर्ण त्यौहार है। नवरात्रि के प्रारंभ होते ही हमारी हिंदू संस्कृति के शीतकालीन त्योहार आरंभ हो जाता है। हम सभी हर्ष, उल्लास, उमंग एवं आपसी मेल जोल के भाव से सामाजिक समरसता के त्योहारों का आनंद लें। परस्पर एक दूसरे से सहयोग एवं सेवा का भाव हम सभी के मन में हो, यही इस त्यौहार का प्रमुख संदेश हैं। नवरात्रों में माँ भगवती की आराधना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। जो भी भक्त आस्था से सिर झुकाते हैं, मां उसकी मुरादे पूरी करती है। समय-समय पर अलग-अलग स्वरूप धारण कर सत्य के दो पैरों पर माँ जगत जननी जगदंबा अन्याय और असत्य के राक्षसी सरों को कुचलने इस पृथ्वीलोक पर आ कर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तों द्वारा श्रद्धा समर्पण भाव से मां दुर्गा की पूजा आराधना करने से मां भगवती लोक कल्याण करती है और जीवन में शांति स्थापित करती है। नारी शक्ति का यह पर्व हमें मद, मत्सर व आंतरिक विचारों पर विजय प्राप्त करने की सीख देता हैं। नवरात्रि का आयोजन देवी के नौ स्वरूपों के माध्यम से शक्ति, ज्ञान तथा ऐश्वरय के तीन महत्वपूर्ण पक्षो को प्रगट करता हैं। मां दुर्गा की पूजा से हम पर देवी शक्ति की कृपा होती है, और हम सभी संकटों, रोगों, दुश्मनों और प्राकृतिक आपदाओं से बच पाते हैं। इसके अलावा शारीरिक तेज में वृद्धि होती है। मन निर्मल व आत्मिक, दैविक, भौतिक शक्तियों का लाभ मिल पाता है। नवरात्र में मां भगवती जगत जननी का आह्वान दुष्टआत्माओं का नाश करने के लिए किया जाता है। प्रत्येक नर नारी जो हिंदू धर्म की आस्था से जुड़े हैं, वे किसी न किसी रूप में कहीं न कहीं देवी मां की उपासना करते ही है। फिर चाहे व्रत रखें, मंत्र जाप करें, अनुष्ठान करें या अपनी अपनी श्रद्धा भक्ति अनुसार कर्म करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तों द्वारा श्रद्धा समर्पण भाव से मां दुर्गा की पूजा आराधना करने से मां भगवती लोक कल्याण करती है, और जीवन में शांति स्थापित करती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर हम मां जगत जननी से देश – प्रदेश की सुख समृद्धि व जीव मात्र के कल्याण की कामना करते हैं। माँ जगतजननी दुर्गा आदिशक्ति माँ भगवती के सभी रूपों की आराधना – उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगज्जननी की कृपा सम्पूर्ण विश्व पर बनी रहे। माँ जगत जननी जगदम्बा सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, वैभव और यश प्रदान करें,और चहुंओर आरोग्यता, खुशहाली और समृद्धि हो। मां अंबे की कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। शक्ति स्वरूपा माता जगदंबा की अनुकंपा से सभी का जीवन सुख, शांति एवं आरोग्यता से परिपूर्ण हो। माँ जगत जननी जगदम्बा से यही हमारी प्रार्थना है। मां जगदंबा की कृपा से संपूर्ण विश्व में सद्भावना का संचार हो और जगज्जननी की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, चहुंओर आरोग्यता, खुशहाली और समृद्धि हो, आदिशक्ति माँ भगवती से यही हमारी प्रार्थना है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

13 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

13 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

13 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

13 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

14 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

14 hours ago