भक्तो की मनोकामना पूर्ण करती है मां हिरमती भवानी

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) जिले के पथरदेवा बघौचघाट मार्ग के समीप स्थित सिद्ध पीठ स्थान मां हिरमती भवानी माता मंदिर में जो भी भक्त आस्था से सिर झुकाते हैं, मां उसकी मुरादे पूरी करती है।यह स्थान करीब सैकड़ो वर्ष पूर्व कभी तमकुही स्टेट के घने जंगलों के बीच राजा की छावनी हुआ करता था जहा मां हिरमती भवानी का मंदिर है।
क्षेत्र के देवरिया धूस चौराहा के समीप स्थित सिद्धपीठ स्थान माँ हिरमती भवानी माता का मन्दिर क्षेत्रीय लोगो के श्रद्धा व आस्था का केंद्र है,जहाँ सच्चे मन से जो भी भक्त यहाँ आकर माँ की पूजा अर्चना करता है उसकी मनोकामना माँ हीरमती भवानी पूर्ण करती है।यहाँ सैकङो वर्ष पूर्व जमीन से स्वतःकाले पत्थर की माँ की प्रतिमा निकली थी।तब से इस स्थान पर नवरात्रि में श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है।
जनश्रुतियों के अनुसार इस स्थान पर पहले कभी घना जंगल हुआ करता था जहाँ सैकङो वर्ष पूर्व तमकुही स्टेट के तत्कालीन राजा यहाँ शिकार करने आया थे,उसी दौरान एक दिन राजा अपनी इस छावनी में रात्रि विश्राम कर रहे थे तभी माता ने इन्हें स्वप्न में दर्शन देकर बताया था की राजा मेरी प्रतिमा तुम्हारी छावनी के अमुख जगह जमीन में है।तुम उस जगह जमीन की खुदाई कर मेरी प्रतिमा निकाल कर मन्दिर का निर्माण कराने के उपरांत मेरी पूजा अर्चना करो, तो मैं तुम्हारा कल्याण करुँगी।राजा सुबह जगने के बाद वैसा ही किये जैसा माँ ने रात्रि स्वप्न में राजा से कहा था।तभी से यहाँ पूजा पाठ आयोजन चला आ रहा है।लोगो का विश्वास है की इस सिद्धपीठ स्थान पर जो भी भक्त सच्चे मन से माँ की भक्ति करते है।वे काल के मुँह से बाहर आ जाते है।वर्तमान में मुख्य मंदिर के दोनो तरफ शिव,रामसीता और सामने विश्वकर्मा जी का भव्य मंदिर है।नवरात्रि में यहां भक्तगण नारियल ,चुनरी ,लाइची दाना आदि प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं।उक्त मंदिर के पुजारी विजय दास कहते हैं कि जो भक्त सच्चे मन से मां हीरमती भवानी की पूजा अर्चन करते हैं मां उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago