एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद बनाये गए 136 क्रय केंद्र-जिलाधिकारी

धान खरीद में छोटे किसानों को दें प्राथमिकता:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में धान खरीद की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने धान खरीद वर्ष 2023-24 की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से धान खरीद प्रारंभ होगी। इस वर्ष सामान्य प्रजाति के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,183 रुपये निर्धारित किया गया है। जनपद में डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य हासिल करने के लिए 136 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 136 धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इनमें से 110 केंद्रों की जियो टैगिंग हो चुकी है। जनपद में डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से खाद्य विभाग 67500 मीट्रिक टन, पीसीएफ 42,000 मीट्रिक टन, यूपीएसएस 9500 मीट्रिक टन, पीसीयू 27,000 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम तथा मंडी समिति दो-दो हजार मीट्रिक टन धान की खरीद करेंगी। डीएम ने धान खरीद से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद में 206 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 66 छलना, 102 नमी मापक यंत्र, 104 पावर डस्टर और 85 पंखे उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को समस्त उपकरणों को एक नवंबर से पूर्व क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खरीद प्रारंभ होने से पूर्व समस्त केंद्रों पर जूट के बोरे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्लास्टिक के बोरों का उपयोग नहीं किया जाए। जनपद में 3650 गांठ जूट के बोरे उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि क्रय केंद्र पर अपना धान बेचने के लिए किसानों को www. fcs.up.gov.in पर अथवा मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर अपना पंजीकरण करा सकते है। किसान इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से किसान अपना पंजीकरण कराने के साथ ही जमीन के रकबे का सत्यापन भी कर सकेंगे। साथ ही अपनी भुगतान की मौजूदा स्थिति की प्रगति भी जान सकेंगे। सरकार ने किसानों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। किसान किसी भी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में उक्त टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अभी तक धान विक्रय हेतु 1,046 कृषकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। डीएम ने किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के पर्याप्त इंतजाम एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। धान खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए। क्रय केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान का धान खरीदा जाए।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुलभ आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

11 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

15 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

16 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

16 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

18 hours ago