वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जनपद में 33 लाख से अधिक लगाए जाएंगे पौधें

पौधों को लगाना ही नहीं बल्कि उसको संरक्षित करना भी है हमारी जिम्मेदारी- मा. अध्यक्ष

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 37 करोड़ एवं जनपद मऊ में 3378360 पौधे लगाये जा रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम 2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण एवं नदियों का पुनरुद्धार भी किया जा रहा है। प्रदेश में प्रवाहित होने वाली प्रमुख 14 नदियों गंगा, यमुना, बेतवा, सरयू, गोमती, सई, केन, राप्ती, सोन, राम गंगा, छोटी गंडक, चंबल, हिंडन एवं अन्य नदियों के दोनों किनारो पर पांच किमी की परिधि में 3.56 करोड से अधिक पौधरोपण किया जा रहा है। इस एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष बैजनाथ राव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ द्वारा तहसील मोहम्मदाबाद गोहाना के अंतर्गत ग्राम सरयाँ में अपनी मां के नाम पर पौधा लगाया गया। इसके अलावा मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ विवेक , पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरांत माननीय अध्यक्ष ने कहा कि पौधे लगाने से हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहता है यह हमारे जीवन को निरोग एवं स्वस्थ बनाता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए एवं उसकी सुरक्षा भी करें, जिससे यह पेड़ सरवाइव कर सके। उन्होंने कहा कि पहले के समय में अधिक पेड़ होने से लोगों को कम बीमारियां होती थी एवं शुद्ध वातावरण मिलता था जिससे लोग स्वस्थ रहते थे। नदियों तालाबों आदि के किनारे लोग पेड़ों को लगाते थे। पेड़ों को काटते नहीं थे, परंतु अभी के समय में छोटी-छोटी जरूरत पर लोग पेड़ों को काटते हैं जिससे हमारी प्रकृति को काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बिना किसी ठोस कारण के पेड़ों को काटता है तो उसके अंदर निश्चित रूप से संस्कार का अभाव है। किसी भी विशेष परिस्थिति में अगर पेड़ों को काटना पड़ रहा है तो एक पेड़ के काटने के बदले कई सारे पेड़ उस व्यक्ति को लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने जो हमें दिया है हमें उसकी रक्षा करनी चाहिए और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए उसके अनुसार ही कार्य करने चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष द्वारा वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं को एक-एक पेड़ भी दिया गया। इसके उपरांत माननीय अध्यक्ष द्वारा जनपद में प्रवाहित होने वाली भैंसही नदी के किनारे ग्राम भतडी चक भतडी में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री विनय कुमार ने भी अपनी के नाम पर पेड़ लगाए इसके अलावा जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ने भी भैंसही नदी के किनारे वृक्षारोपण किया। माननीय अध्यक्ष जी ने भैंसही नदी के जीर्णोद्धार कार्य की काफी सराहना की एवं इसके तटबंधों पर वृक्षारोपण करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जितने भी पौधे लगाए जा रहे हैं उसको लगाना ही केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि उसको संरक्षित करना हमारी मूल जिम्मेदारी है। इसलिए जो भी व्यक्ति वृक्षारोपण करता है वह उसका संरक्षण भी करें। इस दौरान माननीय अध्यक्ष द्वारा वहां पर उपस्थित महिलाओं को एक-एक पौधा दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, एसडीओ रवि मोहन करियार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

36 minutes ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

37 minutes ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

39 minutes ago

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

2 hours ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

2 hours ago

इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…

2 hours ago