आंगनबाड़ी केंद्रों पर 11 व 12 जुलाई को किया जाएगा पोषण सामग्री का वितरण


मुख्य सेविका व सीडीपीओ करेंगे निरीक्षण, लाभार्थियों को मिलेगा गेहूं दलिया, फोर्टीफाइड चावल व चना दाल

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद कुशीनगर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा अति कुपोषित बच्चों को 11 व 12 जुलाई 2025 को पोषण सामग्री का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह सामग्री अप्रैल 2025 के आपूर्ति आदेश के अनुसार प्राप्त हुई है। मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर के निर्देशानुसार वितरण कार्यक्रम कसया, सुकरौली, खड्डा (माह मई 2025 हेतु), विशुनपुरा, मोतीचक, नेबुआ नौरंगिया एवं कसया परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर संपन्न होगा। इस दौरान संबंधित परियोजनाओं के सीडीपीओ व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेंगी और कम से कम पांच केंद्रों का निरीक्षण करेंगी।

सामग्री का विवरण इस प्रकार है: – 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को, गेहूं दलिया – 1 किग्रा प्रति माह, फोर्टीफाइड चावल – 1 किग्रा प्रति माह, चना दाल – 1 किग्रा प्रति माह, खाद्य तेल – 455 मिलीलीटर प्रति माह, 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को, गेहूं दलिया – 500 ग्राम, फोर्टीफाइड चावल – 500 ग्राम, चना दाल – 500 ग्राम

गर्भवती व धात्री महिलाओं को:- गेहूं दलिया – 1.5 किग्रा, फोर्टीफाइड चावल – 1.5 किग्रा, चना दाल – 1.5 किग्रा, खाद्य तेल – 455 मिलीलीटर, अति कुपोषित बच्चों को, गेहूं दलिया – 1.5 किग्रा, फोर्टीफाइड चावल – 1.5 किग्रा, चना दाल – 1.5 किग्रा, खाद्य तेल – 455 मिलीलीटर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वितरण के दिन ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ग्राम प्रधान, सभासद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को वितरण तिथि की सूचना पहले से दी जाएगी।यह वितरण अभियान पोषण सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर बाल विकास एवं पोषण को मजबूती मिलेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago