शरदकालीन गन्ना बुवाई से अधिक लाभ-राकेश यादव यूनिट हेड

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बजाज चीनी मिल परिक्षेत्र के ग्राम निरंजनपुर में आर पी शाही महाप्रबंधक गन्ना के निर्देशन में कृषक राजेंद्र वर्मा के यहां शरदकालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ अगेती गन्ना प्रजाति को.लख 13235 दो आंख के टुकड़े का ट्रेन्च विधि से भूमि एवं बीज उपचार करके सहफसल तिलहन के साथ किया गया।जिसमें चीनी मिल के एजीएम केन आर एस मिश्रा ने शरदकालीन गन्ना बुवाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि शरदकालीन गन्ना बुवाई का समय सितंबर से नवंबर तक सबसे अच्छा होता है इस समय बुवाई किये गये गन्ने की फसल मजबूत एवं अच्छी होती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के कारण रोग किट लगने की संभावना कम होती है जिससे अच्छी पैदावार होती है एवं बुवाई के लिए आसानी से गन्ना बीज भी मिल जाता है शरदकालीन गन्ना बुवाई में आलू मटर धनिया सरसों लहसुन आदि लगाकर अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं। उक्त अवसर पर चीनी मिल के अधिकारी केपी सिंह विजय पाण्डेय बृजेश प्रताप सिंह वीर विक्रम सत्यप्रकाश सिंह कौशलेंद्र सिंह मिश्रा कृषक रामानंद राधेश्याम दिलीप रामबृक्ष कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

1 hour ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

1 hour ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

2 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago