कौशल विकास योजनाओं की सीडीओ ने की मासिक समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा कौशल विकास से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की मासिक समीक्षा की गयी। इस बैठक में समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा प्रतिभाग किया। मिशन मुख्यालय लखनऊ द्वारा पं0 दीनदायाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत जपनद में प्रशिक्षण कार्य कराये जाने हेतु कुल 15 संस्थाओं को लक्ष्य आवंटित किया गया है, समीक्षा में पाया गया कि सुनैना समृद्धि फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा 100 लक्ष्य के सापेक्ष 49, जीवा फाउण्डेशन, गोरखपुर का लक्ष्य 100 के सापेक्ष 40, स्वामी विवेकानन्द इस्टीट्यूट आफ इन्फारमेशन टेक्नोलाजी गोरखपुर का लक्ष्य 100 के सापेक्ष 52, बालसन सर्विसेज प्रा०लि० लखनऊ का लक्ष्य 100 के सापेक्ष 79, लक्की स्टील फाल्स सिलिंग प्रा0लि0 कुशीनगर लक्ष्य 100 के सापेक्ष 25, सर्वदा सृजन शिक्षण एवं सेवा संस्थान बलिया लक्ष्य 150 के सापेक्ष 00, बाल भारती एकेडमी नोएडा का लक्ष्य 499 के सापेक्ष 114, मुस्कान प्रा०लि० देवरिया 389 के सापेक्ष 227 प्रशिक्षण दिलाया गया है जो बहुत ही कम है। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, देवरिया को निर्देशित किया गया कि इतनी खराब प्रगति होने के कारण संबंधित संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करें।
बैठक में एस०एस०डी०एफ०/एस०टी०टी० योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद को 12 संस्थाओं को प्रशिक्षण कराये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है जिसमें ह्यूमेन वेलफेयर आर्गनाईजेशन का लक्ष्य 108 के सापेक्ष प्रगति 00 एवं दिशा एजूकेशनल एवं शोसल वेलफेयर सोसाइटी लक्ष्य का लक्ष्य 216 के सापेक्ष प्रगति 00 पायी गयी। संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर लक्ष्य के अनुसार प्रशिक्षण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त समस्त सफल युवाओं को सेवायोजित कराने के निर्देश दिये गये।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत जनपद में 17 संस्थाओं को प्रशिक्षण कार्य कराने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया था जिनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य कराया जा चुका है, परन्तु 10 संस्थाओं द्वारा मूल्यांकन नहीं किया गया है जिसे तत्काल मूल्यांकन कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही समस्त 17 संस्थाओं को मूल्यांकन उपरान्त सफल युवाओं शत-प्रतिशत सेवायोजित कराने हेतु निर्देश दिये गये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

9 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

9 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago