विद्युत विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

ग्राहक शिकायत निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता पर रखें अधिकारी—डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा विद्युत विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।जिलाधिकारी ने बैठक में विद्युत आपूर्ति, विद्युत फाल्ट, विद्युत बिल वसूली, बिलिंग आदि बिंदुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी ग्राहक शिकायत निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता पर रखें और शिकायत निस्तारण हेतु एसओपी बनाते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायत निस्तारण संबंधी विवरण के अभिलेखीकरण का भी निर्देश दिया तथा राजस्व बढ़ाने का भी निर्देश दिया और कहा कि इस प्रक्रिया में किसी का अनुचित उत्पीड़न न हो। जिलाधिकारी ने रोस्टरिंग के अलावा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कहा और विद्युत फाल्ट को ठीक करने हेतु तय अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए एक मानक प्रक्रिया को भी बनाने का निर्देश दिया तथा फीडरवार फाल्ट की जानकारी ली और एसडीओ द्वारा दी गई जानकारी के सत्यापन हेतु संबंधित एक्सईएन को निर्देशित किया। कम राजस्व वसूली पर असंतोष व्यक्त करते हुए राजस्व वृद्धि का निर्देश दिया और अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में एसडीओवार राजस्व संग्रह का विवरण प्रस्तुत करें। उन्होंने बिलिंग एजेंसियों को भी बिलिंग में वृद्धि हेतु कठोर निर्देश दिए। साथ ही एक्सईएन खराब बिलिंग की एसडीओवार समीक्षा करें। उन्होंने 80 प्रतिशत से कम बिलिंग क्षमता और 60 प्रतिशत से कम बिल संग्रह पर एक्सईएन और एसडीओ की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिल संशोधन के कार्य को भी प्रभावी व पारदर्शी ढंग से करने का निर्देश दिया।
बैठक में अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह, सभी एक्सईएन/एसडीओ, पीडी रामदरश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

14 minutes ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

28 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

29 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

38 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

43 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

1 hour ago