दादा बड़ा न भैया,
सबसे बड़ा रुपैया ।
सब पैसे का खेल है,
और कछू ना भैया ।।

मंदिर मे दिया जाऊँ तो
हमें लोग चढ़ावा कहते हैं,
स्कूल कालेज में शिक्षा शुल्क,
शादी में दो तो सगुन या दहेज।

तलाक देने पर गुजारा भत्ता,
किसी को उधार दो तो कर्ज,
कोर्ट में कोर्ट फ़ीस या जुर्माना,
सरकार ले तो टैक्स या हर्जाना।

नौकरी करने से मिले तो वेतन,
सेवानिवृत्त पर मिले तो पेंशन,
किडनेपर के लिएं फिरौती,
होटल में वेटर को बख़्शीस।

बैंक से उधार लो तो ऋण,
श्रमिकों के लिये मज़दूरी,
अवैध रूप से लो तो रिश्वत,
किसी को भेंट दो तो गिफ्ट।

मैं पैसा हूँ, मुझे मरने के बाद
कोई ऊपर नहीं ले जा सकता,
पर जीते जी ही मैं आपको,
बहुत ऊपर ले जा सकता हूँ।

मैं पैसा हूँ, आप सब मुझे
पसंद करते इस हद तक कि,
लोग मुझे देखकर आपको
नापसन्द करने लग जाएँगे ।

मैं काला हूँ या सफ़ेद हूँ क्या,
फ़र्क़ पड़ता है इससे मेरे लिये,
या फिर अन्य किसी के लिये,
मैं जैसा भी हूँ पूजा जाता हूँ ।

मैं भगवान् तो नहीं पर लोग,
मुझे उस से कम भी नहीं मानते,
आदित्य मैं पैसा हूँ, मैं पैसा हूँ,
ज़रा सोचिए, विचार कीजिये।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Editor CP pandey

Recent Posts

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

4 minutes ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

42 minutes ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

52 minutes ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

1 hour ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

1 hour ago

खेत के बीच लगा सरकारी हैंडपंप बना चर्चा का विषय, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जयरामगढ़ में सरकारी धन…

1 hour ago