बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों से गांव के ही अधेड़ द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपनी मां तथा बहन के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही एक अधेड़ हम दोनों बहनों को बाइक से स्कूल छोड़ने जाता था। पहले तो वह सही तरीके हम दोनों बहनों को विद्यालय ले जाने का कार्य करता रहा। दो दिन पहले उसने हम दोनों बहनों को टाफी, चिप्स आदि देकर बहला-फुसलाकर गंदी हरकतें करने लगा। इस बात को पीड़िता ने अपनी मां को बताया। फिर अपनी मां एवं बहन के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने उक्त व्यक्ति के विरूद्ध नामजद तहरीर दिया। दोनों बहनों के पिता जीविकापार्जन के लिए चेन्नई में रहते है। यहां पीड़िता द्वय की मां के अलावा एक 10 वर्षीय भाई रहता है। इस बाबत पूछे जाने पर एसएचओ हरेन्द्र सिंह ने बताया कि की तहरीर पर आईपीसी की धारा 354 (घ) आईपीसी तथा 7/8, 9 (एम) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर समुचित कार्यावाही की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

2 hours ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

2 hours ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

2 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

2 hours ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

9 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

10 hours ago