ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के ICU में लगी भीषण आग में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ।

दमकल विभाग की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन, पुलिस और मरीजों के परिजनों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

ट्रॉमा केयर ICU में लगी आग

अधिकारियों के मुताबिक आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में भड़की, जहां गंभीर हालत वाले मरीजों का इलाज चल रहा था। आग तेजी से फैल गई और आसपास के कुछ वार्ड भी इसकी चपेट में आ गए।
दमकल कर्मियों ने समय रहते बचाव अभियान चलाकर कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग को नियंत्रित किया।

मरीजों को बचाते समय 11 कर्मचारी झुलसे

मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में अस्पताल के 11 कर्मचारी झुलस गए।
हादसे के बाद कुल 23 मरीजों को तत्काल दूसरे वार्ड और विभागों में शिफ्ट किया गया, ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

ये भी पढ़े – 2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi और स्वास्थ्य मंत्री Mukesh Mahaling अस्पताल पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार सात गंभीर मरीजों की मौत शिफ्टिंग के दौरान हो गई, जबकि तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे।
राज्य सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले हर मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

फिलहाल अस्पताल में स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े – गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

Karan Pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

12 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

12 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

12 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

12 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

12 hours ago