जनपद में समारोहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए पी.एन. यादव, ए.डी.जी.सी. राजस्व अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारियों व कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्वासुमन अर्पित किये।
कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद लोगों को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने राष्ट्रीय एकता दिवस का संकल्प दिलाया कि ‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूॅ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाएं रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूॅ जिसे सरदार बल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा दिये गये योगदान के लिए देश उन्हें सदैव याद करता रहेगा। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने अथक प्रयासों से 565 रियासतों का विलय कराकर अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय सहयोग प्रदान किया। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि आज हम सभी लोगो को सरदार बल्लभ भाई पटेल के दिखाये गये मार्ग पर चल कर देश की एकता, अखण्डता के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमारा यही कृत्य सरदार पटेल को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

7 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

7 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

10 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

11 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

11 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

11 hours ago