सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर देवरिया पुलिस ने आयोजित की मैराथन दौड़

🔷सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर देवरिया पुलिस द्वारा आयोजित की गई रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़
🔷क्षेत्राधिकारी नगर देवरिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ को किया गया रवाना
🔷क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में किया गया फ्लैग मार्च

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय एकीकरण के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया में रन फॉर यूनिटी 05 किमी0 मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा भाग लिया।

इस मैराथन को पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मैराथन में जी0टी0सी0 प्राप्त कर रहे आरक्षीगण व उप निरीक्षकगण स0पु0 द्वारा मेैराथन में प्रतिभाग कर पुलिस लाईन देवरिया व शहर के प्रमुख चौराहों/ स्थानों से होते हुए पुलिस लाइन में पहुंचकर सकुशल संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रभारी आर0आई उ0नि0स0पु0 रामदास, उ0नि0स0पु0 पतिराम गुप्ता ,उ0नि0स0पु0 राजगोपाल तिवारी, पीटीआई रामनारायन यादव, आरक्षी रामसजन आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी व पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल, आरक्षीगण के साथ फ्लैग मार्च निकालकर राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखनें की अपनी प्रतिबद्धता प्रगट की गयी । उक्त फ्लैग मार्च का आरम्भ थाना कोतवाली से हरी झण्डी दिखाकर किया गया, जो गरूणपार, अंसारी रोड, मालवीय रोड होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुआ ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago