मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिये किये काम-अलका

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा )
पीएम मोदी हमेशा ही महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत रहते हैं। मोदी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं शुरू की हैं जिससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उक्त बातें नपाध्यक्ष अलका सिंह ने सी.सी. रोड पर महिलाओं से घर-घर सम्पर्क कार्यक्रम के तहत सम्पर्क करते एवं मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों का पत्रक वितरित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाएं जैसे, मिशन पोषण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये योजनाएं भी मोदी सरकार ने चलायी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पोषण सामग्री और वितरण में एक रणनीतिक बदलाव के माध्यम से बच्चों, किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण की चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक एकीकृत पोषण सहायता कार्यक्रम मिशन पोषण लॉन्च किया है। साथ ही बताया कि लगभग 2.5 करोड़ पीएम आवास-ग्रामीण लाभार्थियों में से 68.9 प्रतिशत महिलाएं हैं।मुद्रा योजना के तहत 68 फीसदी महिलाओं को लोन दिया गया है यानी 27 करोड़ से अधिक मुद्रा ऋण महिला लाभार्थियों को दिए गए। 3.18 करोड़ सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले गए और पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 3.03 करोड़ से अधिक महिलाओं को भुगतान किया गया। भारत में पहली बार, प्रति 1,000 पुरुषों पर 1,020 महिलाओं का अनुपात हासिल किया गया।
इस दौरान सीमा जायसवाल,निवेदिता नंदा,प्रेमा केडिया,सुमन जायसवाल,अलका गुप्ता,रीना गुप्ता,माया सिंह,आराधना गुप्ता,किरण सोनी,शर्मिला सोनी,आभा श्रीवास्तव आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

12 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

12 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

12 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

12 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

13 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

13 hours ago