स्टेडियम निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूरा कराने का निर्देश।
गुणवत्तापूर्ण व मानकों के अनुरूप कराए जाएं कार्य।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। अपर मुख्य सचिव खेल व युवा कल्याण नवनीत सहगल द्वारा चौक में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर मुख्य सचिव ने चल रहे निर्माणकार्य को देखा और परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को निर्देश दिया कि दो शिफ्ट में कार्य करवाकर हरहाल में स्टेडियम निर्माण के कार्य को दिसंबर तक पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि सड़क से स्टेडियम की प्लिंथ को कम से कम 02 फ़ीट ऊंचा रखें और इसके लिए स्टेडियम में मिट्टी को भरवाएं। उन्होंने प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी को स्टेडियम में लगने वाले खेल उपकरणों के लिए शासन को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुरूप होने चाहिए। शासन की मंशा है कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाए और इस दिशा में ग्रामीण स्टेडियम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। उन्होंने प्रधानाचार्य दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज से भी निर्माणकार्यों के संबंध में प्रशासन व शासन को लगातार अवगत कराने के लिए कहा।
इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज शर्मा, पूर्व युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…