रैण्डम ईवीएम व वीवी पैट पर 1000 मतों का मॉक पोल 19 मई को: जिला रिटर्निंग ऑफिसर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/उप जिलाधिकारी 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद एवं 314-धनघटा (अजा) के द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 62-संत कबीर नगर में मतदान के लिए प्रयुक्त होने वाले ईवीएम व वीवीपैट के कमीशनिंग के उपरान्त 05 प्रतिशत यादृच्छिक/रैण्डम ईवीएम व वीवी पैट पर 1000 मतों का मॉक पोल दिनांक 19 मई 2024 को प्रातः 09ः00 बजे हीरालाल रामनिवास डिग्री कालेज, खलीलाबाद में किया जायेगा।
  जिला रिटर्निग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 312-मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का माकपोल एचआरपीजी कालेज के वाचनालय कक्ष में 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र का माकपोल व्यायामशाला  कक्ष में एवं 314-धनघटा (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का माकपोल स्वर्ण जयंती हाल में किया जायेगा।
   जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त अवसर पर सभी प्रत्याशियों से स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता/प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर माकपोल का अवलोकन करने हेतु सूचित किया है।
rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

4 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

7 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

7 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

7 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

7 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

7 hours ago