चंडीगढ़ के बाद कानपुर के हॉस्टल में एमएमएस कांड

कानपुर(राष्ट्र की परम्परा)30 सितम्बर..चंडीगढ़ के बाद कानपुर हॉस्टल में हुए MMS कांड ने सबको चौंका कर रख दिया है। साईं निवास हॉस्टल में एक कर्मचारी द्बारा छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते हुए पकड़े जाने पर खूब बवाल हुआ। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कर्मचारी को गिरफ्तार कर मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है।चंढीगढ़ के एक निजी विश्वविद्यालय में हुई घटना नें सबको चौंका कर रख दिया था। विश्वविद्यालय में छात्राओं के नहाते हुए वीडियों बनाए गए और उसे वायरल कर दिया गया, जिसके बाद जबरदस्त बवाल हुआ था। अब वैसा ही मामला एक बार फिर यूपी के कानपुर से आया है, यहा पर एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में MMS कांड का खुलासा हुआ है। हॉस्टल में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी के नाम की नेम प्लेट लगी है जो वर्तमान में एसपी सिटी बुलंदशहर है। सुरेन्द्र नाथ तिवारी कानपुर में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी के नाम की नेम प्लेट लगे रावतपुर स्थित एक मकान में गर्ल्स हॉस्टल संचालित होता है। जिसमें करीब 60 छात्राएं रहती हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग करती हैं।

साईं निवास हॉस्टल में छात्रा ने एक कर्मचारी को नहाते हुए वीडियो बनाते हुए पकड़ा जिसके बाद वार्डन ने मामला दबाया और छात्राओं को धमकाया जिसके बाद हंगामा बढ गया और खूब बवाल हुआ। जिसके बाद हॉस्टल के सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छात्राओं का आरोप है कि कर्मचारी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है लेकिन वार्डन और केयरटेकर फरार है।

parveen journalist

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

8 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

9 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

9 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

9 hours ago