Categories: Uncategorized

विधायक जी की बाइक दीवानी न्यायालय से चोरी!

नानपारा विधायक की बाइक कोर्ट के बाहर से चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नानपारा विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक के नाम दर्ज एक बाइक बहराइच के दीवानी न्यायालय के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि कोतवाली नगर के नई बस्ती नाजिरपुरा निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कहा है कि एक नवंबर को वह अपना दल (एस) के नानपारा विधायक के नाम दर्ज बाइक से दीवानी न्यायालय निजी कार्य से गए थे। संतोष ने पुलिस को बताया है कि जब वह न्यायालय के परिसर के सामने बाइक संख्या यूपी40 जेड 6377 खड़ी कर अपना काम निपटाने गए तभी बाइक मौके से गायब हो गई।
इस संबंध में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि बाइक अपना दल एस के विधायक राम निवास वर्मा के नाम से दर्ज है। अज्ञात के विरुद्ध बाइक चोरी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अजेश कुमार को सौंपी गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

10 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

10 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

10 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago