विधायक ने किया वृक्षारोपण

बडहलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपण अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने, बडहलगंज ब्लॉक के ग्राम सभा छपिया और ग्रामसभा बैदौली खुर्द में ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण कर बाग लगाया। इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि तेज़ी से पर्यावरण परिवर्तित हो रहा है आने वाले समय में ऑक्सीजन की भारी कमी होने वाली है तेज़ी से पेड़ कट रहे हैं इसे देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है ! इस सरयू अमृत महोत्सव के तहत एक पेड़ माँ के नाम पूरे चिल्लूपार के २९ न्याय पंचायत में हर वर्ष एक बाग लगेगा, जिससे हर न्याय पंचायत में एक बाग तैयार होगा जो आने वाले हमारे पीढ़ियो को स्वछ हवा प्रदान करेगा। इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है। इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ लगाया जायेगा जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !
कार्यक्रम का संचालन अभियान के संयोजक आनंद चंद ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख रामबेलास तिवारी, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश ओझा, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य विनय तिवारी , चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अशोक त्रिपाठी , वरिष्ठ भाजपा नेता अमित वशिष्ठ त्रिपाठी , विधायक पीआरओ प्रशांत शाही , विधायक प्रतिनिध आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, चंचल तिवारी , प्रधान वंशीधर यादव , गिरजेश तिवारी , मानस त्रिपाठी, राम किशुन प्रजापति, मुंशी प्रजापति, नसीम अंसारी, सकील अहमद, साहब यादव, अष्टभुजा सिंह , चंदन पांडेय, विशाल सिंह, रमाशंकर यादव, आदित्य त्रिपाठी , भीम निसाद , शिवा जी सिंह , संतोष त्रिपाठी , मंटू तिवारी , प्रधान रवींद्र यादव, अशोक यादव, रमेश यादव, हेमंत पांडेय, चन्द्रशेखर मिश्रा, सुनील प्रजापति, विक्की निसाद, डॉ उपेन्द्र जी, राजीव पाण्डेय, सतीशचंद्र शुक्ल, उग्रसेन तिवारी के साथ समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे !

Karan Pandey

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

7 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

10 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago