सहकारी समिति ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

प्रोजेक्ट मैनेजर ने 2 अक्टूबर 2025 तक कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया

मैरवा/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। मैरवा के भोपतपुरा में 568 करोड़ 84 लाख के लागत से बन रहे मेडिकल कालेज का निरीक्षण बुधवार को सहकारी आश्वाशन समिति ने किया है। सहकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव सदस्य एमएलसी विनोद जैसवाल ने प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार मनोज कुमार से प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रत्येक ब्लाक में चल रहे निर्माण कार्य को जाकर देखा। निर्माण कार्य की तेजी से हो रही प्रगति पर समिति ने संतुष्टि जाहिर किया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ने समिति को बताया की मेडिकल कालेज का 27 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।जिसमे फाइनेंशियल निर्माण कार्य 24.7 प्रतिशत तो फिजिकल निर्माण कार्य 27 प्रतिशत तक हुआ है। उन्होंने समिति को आश्वासन दिया की 2 अक्टूबर 2025 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। समिति के अध्यक्ष एमएलसी प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा की आजादी के बाद मैरवा में मेडिकल कालेज के रूप में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसमे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्य भूमिका है.और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का अहम योगदान है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य बेहतर तरीके से कराने के साथ गुडवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया है।इसके साथ ही निर्माण कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा.एमएलसी विनोद जैसवाल ने कहा की तय सीमा से मेडिकल कालेज डेढ़ साल पीछे चल रहा है।लेकिन प्रोजेक्ट मैनेजर तय समय मे हर हाल में कार्य पूरा कराने का भरोसा दिलाया है।मौके पर सीओ राहुल कुमार जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह जिला पार्षद बदून सिंह हरेंद्र पटेल मुजफ्फर इमाम,श्रीकांत यादव समेत सहकारी आश्वाशन समिति के सदस्य और मेडिकल कालेज के सभी इंजीनियर मौजूद थे।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago