राजापाकड़ /कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )12 अक्टूबर..
खड्डा विकास खण्ड के सालिकपुर ,महादेवा ग्राम सभा के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध बाढ़ राहत सामाग्री का वितरण किया।
बताते चलें कि वुधवार को शालिकपुर गांव में विधायक नेपहुंच कर बाढ़ पीड़ितों की दशा को देखा साथ ही महादेवा में कटान स्थल का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडे ने कहा कि देश की मोदी सरकार और प्रदेश में योगी की सरकार किसी भी प्रकार की दैविक आपदा आने पर लोगों के साथ हमेशा से खड़ी है आप लोगों की पीड़ा हमारी पीड़ा है बाढ़ आने की सूचना जब हमें मिली तो मैं फौरन लखनऊ से भागकर आप लोगों के बीच में उपस्थित हुआ हूं प्रशासन के लोगों को मैंने पहले से ही आगाह किया था कि किसी भी कीमत पर बाढ़ पीड़ितों की मदद मानवीय संवेदना के नाते हर हाल में करें जिसके तहत जिला प्रशासन के एडीएम और डीएम सहित उप जिलाधिकारी खड्डा बाढ़ पीड़ितों के बीच हमेशा मौजूद रहे जहां भी लोगों को कोई परेशानी हुई उसको दूर करने का कार्य किया आप लोगों को कोई दिक्कत परेशानी अन्य हो तो हमें बता दें आप लोगों के पुनर्वास के लिए रामपुर जंगल में जमीन की व्यवस्था कराने का कार्य तहसील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
जो वास्तव में गरीब तबके के लोग हैं उनको प्रशासन चिन्हित कर रहा है बहुत जल्द उनकी व्यवस्था करा दी जाएगी । इस मौके पर उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार ग्राम प्रधान नथुनी कुशवाहा भीम बली सहीत मंडल अध्यक्ष भाजपा चंद्रप्रकाश त्रिपाठी अखिलेश उपाध्याय आनंद सिंह, रामभजू चौहान, नथुनी कुशवाहा कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, चंदन यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाददाता कुशीनगर…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…