बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जिले में बाढ़ की विभीषिका से आम लोगों के साथ अधिकारी भी परिचित हैं। इसके बाद भी सरकारी धन का दुरुपयोग किस तरह किया जा रहा हैl इसकी बानगी मंगलवार को मिहीपुरवा तहसील में देखने को मिली। एक तरफ जहां बाढ़ पीड़ित भूखो और रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ संवेदनहीन तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बनवाया गया लंच पैकेट बाढ़ पीड़ितों के पास न पहुंचकर इधर-उधर झाड़ियों में फेंक दिया जा रहा हैl मामला मिहींपुरवा मंडी समिति परिसर में संचालित मिहींपुरवा (मोतीपुर) तहसील का है। जहां तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों के लिए तहसील प्रशासन द्वारा लंच पैकेट तैयार कराया गया था। लेकिन बाढ़ पीड़ितों की भूख मिटाने की जगह, वितरण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित न हो पाने के कारण तैयार लंच पैकेट जिम्मेदारो द्वारा झाड़ियों में फेंक दिया गया। हालांकि यह सरकारी विभाग द्वारा फेंका गया है या किसी आम आदमी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…