पुलिस की नाकामी पर विधायक अनिल त्रिपाठी का तीखा प्रहार, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की निष्क्रिय कार्यप्रणाली को लेकर मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने तीखा रुख अपनाया है। विधायक ने इस गंभीर स्थिति से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराते हुए त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पत्र में उल्लेख किया है कि बीते दो वर्षों से बखिरा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस न तो किसी मामले का खुलासा कर पाई है और न ही अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हुई है। अधिकांश मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइलें बंद कर दी गईं, जिससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हुए हैं।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। चोरी की घटनाओं से पीड़ित लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा, जिससे आमजन का पुलिस तंत्र पर भरोसा कमजोर हो रहा है।
विधायक ने विश्वास जताया है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप चोरी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और संत कबीर नगर पुलिस को सक्रिय व जवाबदेह बनाया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय जनता में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए इस पूरे प्रकरण से जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम को भी अवगत कराया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बखिरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण होगा और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago