अल्पसंख्यक वर्ग को अपने हित का भरोसा सिर्फ कांग्रेस से – मुहम्मद इस्लाम खान

इस्लाम खान के अल्पसंख्यक कांग्रेस का जिला चेयरमैन बनने पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अल्पसंख्यक वर्ग आज अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है, उसे अपने हित का भरोसा सिर्फ कांग्रेस से ही है।उक्त बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन नियुक्त होने के बाद अपने स्वागत समारोह में सम्बोधित करते हुए इस्लाम खान ने कहा। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता जान गई है कि बिना इंडिया गठबंधन को सत्ता सौपें अब देश का विकास नही होने वाला है। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि यह मनोनयन एक कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान है। जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है। कांग्रेस सदैव सभी वर्गों के हित की बात करती है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि देश की आजादी से लेकर देश को विकसित करने में अल्पसंख्यक वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा की इस्लाम खान की निष्ठा और ईमानदारी का फल है इस पद पर मनोनयन, इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को चंद्रमोहन पांडेय, प्रेमलाल भारती, सत्यम पांडेय,रंजीत शुक्ल, चुन्नु श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, शिवशंकर गौतम,डॉ याहिया अंजुम,रत्नेश शुक्ल, सुबाष मिश्र, डॉ नरेन्द्र यादव,जुबैर खान,खालिक अहमद,डॉ इम्तियाज अंसारी,डॉ एजाज अंसारी, अब्दुल कादिर खान,सरफराज अंसारी,नूरुद्दीन खान,जैनुल अंसारी,बाबू खान,तसौंवर अंसारी, करीम खान,नासिर खान,मोहम्मद जहांगीर आलम,रमाकांत, सुरेन्द्र कुमार आदि ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

23 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

23 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

23 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

23 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

23 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago