शास्त्र पढ़ने वाले बच्चों को आत्मरक्षा के लिए दिया गया प्रशिक्षण

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अनिवार्य बृजेश नंदन पांडेय

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड ठेकमा अंतर्गत स्थित
श्रीधर्म संघ गिरीश संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिदोंपु‌र के प्रांगण में छात्रों को जहां पर शास्त्र की शिक्षा दी जा रही है, वहीं पर आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
आजमगढ़ जनपद में एक ऐसा अनोखा संस्कृत विद्यालय है, जहां पर आजमगढ़ ही नहीं प्रदेश के कई जनपदों से संस्कृत और शास्त्र की शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र आते हैं। श्रीधर्म संघ गिरीश संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिदोंपु‌र में आज भी गुरुकुल की शिक्षा ग्रहण कराई जाती है, इसी वजह से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दूसरे प्रदेश के भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।
सबसे खास बात यह है कि इस विद्यालय में छात्रों की खाने-पीने रहने की व्यवस्था प्रबंधक प्रधानाचार्य के साथ-साथ जन सहयोग से होता है।
रविवार को छात्रों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रबंधक बृजेश नंदन पांडेय ने बताया कि भगवान परशुराम ने शास्त्र एवं शस्त्र के विद्या को बढ़ावा दिया,
शास्त्र के साथ धर्म एवं आत्मरक्षा हेतु बच्चों को प्रशिक्षण देना बहुत जरूरी है। जिससे कि बच्चे संकट की घड़ी में बिना हथियार से आत्मरक्षा और दूसरों की रक्षा कर सकें।
प्रधानाचार्य सूर्य नारायण पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को जहां शास्त्र के बारे में बताया जा रहा है, कर्मकांड की विद्या को सिखाया जा रहा है, हर युग में धर्म के विरोध करने के लिए अधर्मी पैदा हुए हैं, इसलिए आत्म सुरक्षा और जनमानस की सुरक्षा के लिए शास्त्र के ज्ञाताओं को बिना शस्त्र के सुरक्षा रक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
जूडो कराटा के ट्रेनर शिवम तिवारी ने बताया कि हमें बड़ी आज खुशी हुई है कि आजमगढ़ जनपद में जहां युवा संस्कृत भाषा और कर्मकांड सीखने से भागते हैं वहीं इस विद्यालय में सैकड़ो की संख्या में बच्चे शास्त्र की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें आत्म सुरक्षा के लिए आज हमने प्रशिक्षण दिया समय-समय पर लगातार बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णु दत्त पाठक, राहुल देव पाठक, ऋषिकेशउपाध्याय, अंग्रेजी प्रवक्ता प्रियंका पाठक सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

23 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

23 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

23 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

23 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

23 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago