नागरिकों से रूसी सेना में भर्ती न होने की अपील
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वर्तमान में 27 भारतीय नागरिक रूसी सेना में सेवारत हैं। मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि सरकार इस मामले पर लगातार नजर रख रही है और प्रभावित परिवारों से भी नियमित संपर्क बनाए हुए है।
जायसवाल ने कहा, “हमने इस मुद्दे को पुरज़ोर तरीके से उठाया है। हमारे नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। हम भारतीय नागरिकों से पुनः अपील करते हैं कि वे किसी भी कीमत पर रूसी सेना में भर्ती होने के प्रस्तावों से दूर रहें। यह बेहद जोखिमभरा है और जान के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।”
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chhattisgarh-industrial-accident-6-killed-at-raipur-plant-probe-ordered/
विदेश मंत्रालय ने दो हफ़्ते पहले भी चेतावनी जारी की थी, जब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि भारतीय युवकों को बहला-फुसलाकर रूसी सेना में भर्ती कराया जा रहा है और फिर उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर भेजा जा रहा है।
पहले भी सामने आ चुका है मामला
इस साल की शुरुआत में मंत्रालय ने संसद को बताया था कि कुल 127 भारतीय नागरिक रूसी सशस्त्र बलों में शामिल हो गए थे। भारतीय कूटनीतिक प्रयासों के बाद इनमें से 98 को सेवामुक्त कराया गया। उस समय 13 भारतीय सेवा में थे, जिनमें से 12 के लापता होने की सूचना थी।
रूस का आश्वासन
भारत स्थित रूसी दूतावास ने पिछले वर्ष ही कहा था कि वह अब भारतीय नागरिकों की भर्ती नहीं कर रहा है। जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मॉस्को वार्ता के बाद यह आश्वासन दिया गया था। दूतावास ने यह भी कहा था कि वह यूक्रेन में पहले से मौजूद भारतीयों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ “निकट समन्वय” में काम कर रहा है।
सरकार की सख्त अपील
भारत सरकार ने एक बार फिर सभी नागरिकों को चेताया है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन या बहकावे में आकर रूसी सेना में भर्ती न हों। मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि ऐसे प्रस्ताव न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय संकट से जुड़े हैं, बल्कि सीधे तौर पर जीवन के लिए खतरे भरे हैं।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…