“मिशन शक्ति 5.0 के तहत 75 जनपदों में महिलाओं की सुरक्षा को मिला नया आयाम”

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत शुक्रवार को एक बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक साथ ‘सुरक्षित कार्यस्थल-सशक्त नारी’ अभियान और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/ministry-of-external-affairs-confirms-27-indian-nationals-in-russian-army-government-reiterates-demand-for-their-release/

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यौन उत्पीड़न से संरक्षण के लिए बनाए गए कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और रोकथाम) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम के पहले ही दिन प्रदेशभर में आयोजित आयोजनों में लगभग 50,000 महिलाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इनमें सरकारी और निजी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य, छात्राएं, अधिवक्ता, श्रमिक संगठन और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chhattisgarh-industrial-accident-6-killed-at-raipur-plant-probe-ordered/

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं है, बल्कि यह एक सतत सामाजिक परिवर्तन का अभियान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम है।

जौहरी ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर कार्यस्थल महिलाओं के लिए न केवल सुरक्षित हो, बल्कि ऐसा वातावरण बने जहां वे सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ कार्य कर सकें। जब समाज स्वयं जिम्मेदारी लेकर आगे आएगा तभी महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी।”

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम कार्यस्थलों पर महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देंगे और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ‘मिशन शक्ति 5.0’ को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago