“छत्तीसगढ़ औद्योगिक दुर्घटना: रायपुर प्लांट में 6 की जान गई, जाँच के आदेश”

रायपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा सामने आया। शहर के बाहरी इलाके सिलतारा स्थित गोदावरी इस्पात लिमिटेड प्लांट में एक बड़ा ढाँचा गिर जाने से छह मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुँचीं और व्यापक बचाव कार्य शुरू किया गया। रायपुर के एसपी लाल उमेद सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं और छह घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि और भी मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/major-success-for-security-forces-pla-network-dealt-a-major-blow/

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने संयंत्र परिसर को घेरकर राहत दलों को काम में लगाया है। घायलों के इलाज के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, “रायपुर में हुई इस दुर्घटना से मैं अत्यंत दुखी हूँ। पीड़ितों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।”

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जाँच की जाएगी और ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

41 minutes ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

50 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

1 hour ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

1 hour ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

1 hour ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

2 hours ago