होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के कई परिवारों के लिए दर्द और मातम लेकर आया। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों, करंट लगने, संदिग्ध परिस्थितियों और डूबने की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि मुसाफिरखाना और गौरीगंज क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल हो गए।

सड़क हादसों में गई कई जानें

कमरौली, गढ़ा मोड़: लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार अनवरी बानों (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पति मोहम्मद वसीम (59) गंभीर रूप से घायल हैं।
इन्हौना, कैथागांव धीरापुर: अनियंत्रित कार की टक्कर से राज बहादुर (60) की मौत।

बाजार शुकुल, बागमीरा भिटवा: होली खेलने जा रहे शिव ओम (18) की तेज रफ्तार बाइक से टक्कर में मौत।
घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मामलों में वाहन चालक मौके से फरार बताए गए हैं।

करंट, संदिग्ध मौत और हादसे

मुंशीगंज, सेवई हेमगढ़: खेत से लौटते समय घेराऊ प्रजापति (65) टूटे बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
पीपरपुर, सवनगी गांव: करिश्मा (27) मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस जांच में जुटी है।

कमरौली, बरसंडा पट्टी: हनुमान गौतम (35) की विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मुसाफिरखाना: सुनील कुमार वर्मा (30) का शव लालगंज चौराहे के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस के अनुसार बाइक गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ।

ये भी पढ़े – होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

गोमती में डूबा युवक

बाजार शुकुल, किशनी गांव: होली खेलने के बाद Gomti River में नहाने गए पवन कुमार गुप्ता (23) डूब गए। पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका सुराग नहीं मिला था।

11 लोग घायल

मुसाफिरखाना: मेले में मारपीट और भगदड़ जैसी स्थिति में 8 लोग घायल।
गौरीगंज: अलग-अलग हादसों में 3 अन्य लोग घायल।
सभी घायलों का इलाज जारी है।

त्योहार की खुशियां बदलीं मातम में

होली जैसे खुशियों के पर्व पर हुई इन दर्दनाक घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कहीं मां की मौत से बच्चे बिलख उठे, तो कहीं परिवार के कमाने वाले सदस्य के चले जाने से भविष्य पर संकट खड़ा हो गया।

ये भी पढ़े – Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

Karan Pandey

Recent Posts

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

15 minutes ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

40 minutes ago

महिला की मौत से सनसनी, घटनास्थल पर पहुंचे देवरिया के एसपी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)1। देवरिया जनपद के रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी…

53 minutes ago

किसी ने कला से दुनिया को चौंकाया, तो किसी ने राजनीति और साहित्य में बनाई पहचान

25 अक्टूबर विशेष: जानिए इस दिन जन्मी महान हस्तियों की कहानी अभिषेक कुमार की कलम…

7 hours ago