Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedशिक्षा मंत्रालय ने जारी की NIRF 2025 रैंकिंग

शिक्षा मंत्रालय ने जारी की NIRF 2025 रैंकिंग

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने आज देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 सूची जारी कर दी है। इस रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) का दबदबा कायम रहा है।

टॉप 10 में से 7 स्थान IITs ने अपने नाम किए हैं।
सबसे खास बात यह रही कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष भी पहला स्थान हासिल किया है।

टॉप 10 में स्थान प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान:
1️⃣ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास
2️⃣ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली
3️⃣ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे
4️⃣ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर
5️⃣ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर
6️⃣ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की
7️⃣ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी
8️⃣ भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु
9️⃣ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली
🔟 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार यह रैंकिंग संस्थानों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुसंधान, नवाचार, संकाय गुणवत्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्र-शिक्षक अनुपात और प्लेसमेंट जैसी कई कसौटियों पर आधारित है।

इस साल की सूची ने एक बार फिर यह साबित किया है कि IITs देश की उच्च शिक्षा और अनुसंधान का सबसे मजबूत स्तंभ बने हुए हैं, वहीं JNU और BHU जैसे पारंपरिक विश्वविद्यालय भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments