बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ संजय कुमार निषाद ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर व अन्य के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
इसके पश्चात् स्मारक स्थल पर विकास परियोजना मन्दिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल, हार्टिकल्चर एवं लैण्ड स्केपिंग, सभागार सहित अन्य निर्माण कार्यों का जायज़ा लेते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराएं। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार निषाद, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा, सीओ सिटी राजीव कुमार सिसोदिया, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ जितेन्द्र, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत- नेपाल सीमा के सोनौली स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में नियमित जांच के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। छठ पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के…
डीएम ने अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने के दिए निर्देश, तहसीलों और नगरीय निकायों में…
मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित, वेबसाइट पर भी मिलेगी जानकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने शोध के क्षेत्र…
पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन और निःशुल्क…