भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत जिले के मंदिरों में शनिवार को भी जारी रहा भजन-कीर्तन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव-2024 के सॉतवें दिन जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों/हनुमान मन्दिरो/शिव मंदिरों/दुर्गा मंदिरों/बाल्मीकी मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जारी रहा। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी। जिसके क्रम आज जनपद के 09 ब्लाकों के विभिन्न मंदिरों में अधिक से अधिक लोगो द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुये भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों में भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देशन में आज जनपद के सभी 09 विकास खण्डो एवं समस्त नगरीय निकायों के विभिन्न मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार तथा नगरीय क्षेत्र में आयोजित सभी कार्यक्रमो के व्यवस्था के लिये अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 जय प्रकाश को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद, तहसील एवं विकासखण्डवार समिति का भी गठन किया गया हैं। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि सौपे गये दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago

योग महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में 21 जून को आयोजित…

2 days ago

डॉ. वी.के. सारस्वत होंगे डीडीयू के दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 का दीक्षान्त समारोह…

2 days ago

योग जनजागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में…

2 days ago