डीएम व एसपी ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सोनौली नगर पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोनौली चेक पोस्ट पर एसएसबी से सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली और सीमा पर कड़ी निगरानी हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एसडीएम नौतनवां और पुलिस व एसएसबी की टीम के साथ भारत नेपाल सीमा से लेकर बस स्टैंड तक फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था के पालन का संदेश दिया। सीसीटीवी कैमरों को देखा और सभी कैमरों को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पैदल गश्त और चेकिंग को भी बढ़ाने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत भी विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया। एसडीएम नौतनवां को 22 जनवरी को सीओ के साथ भ्रमणशील रहते हुए, सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक सभी संबंधित अधिकारी सतर्क और सक्रिय रहें।
उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर सुंदरीकरण कार्यों को भी देखा और ईओ सोनौली को आवश्यक निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम नौतनवां मुकेश सिंह, एसएसबी इंस्पेक्टर जयंतो घोष, एई पीडब्ल्यूडी नवनीत कुमार और ईओ सोनौली राहुल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…

20 hours ago

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…

21 hours ago

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

23 hours ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता

लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…

24 hours ago

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

24 hours ago