सरकार की नीतियों को गिनाते रहे मंत्री दानिश आजाद अंसारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिस आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व ने देश को कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में मदद की है।
मऊ के सनबीम स्कूल में ‘लाभार्थी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए, अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, स्वनिधि और कई अन्य योजनाओं ने महामारी के समय में सबसे जरूरतमंद और दलित व अन्य असहाय नागरिकों को जीवित रहने में मदद की।
उज्ज्वला, हर घर जल, स्वच्छ भारत और 20 लाख करोड़ रुपये के कोविड राहत पैकेज जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए अंसारी ने कहा कि इन फैसलों से अर्थव्यवस्था को मदद करने के अलावा कृषि और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उत्थान में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी कड़े और समय पर निर्णय लेने से नहीं कतराते हैं और इसके परिणामस्वरूप भारत ने आज शत प्रतिशत टीकाकरण हासिल कर लिया है, जबकि अधिकांश विकसित देश अभी भी पिछड़ रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली मौजूदा डबल इंजन सरकार सभी योजनाओं को लागू कर विकास के अपने वादे को पूरा कर रही हैं।
कौशल विकास, मुद्रा और आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं के अनेक लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे है।
इस अवसर पर मुन्ना दूबे, मनोज राय, अशोक सिंह, संजय पाण्डेय, रामाश्रय मौर्य, नूपुर अग्रवाल, राघवेंद्र शर्मा, कृष्ण राजभर, संजीव जायसवाल, सुधीर सोनकर, सर्वेश राय, संतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

2 hours ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

2 hours ago

फसल प्रदर्शन व किसान संगोष्ठी आयोजित, प्रगतिशील किसान सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विगर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकास खंड सलेमपुर के चांदपालिया क्षेत्र में…

2 hours ago

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए गए अधिकार

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोपागंज पुलिस…

2 hours ago

Deoria News: भागलपुर में घरेलू गैस का खेल बेनकाब, मिठाई की दुकान पर छापा—चार सिलेंडर जब्त

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच भागलपुर कस्बे में घरेलू…

2 hours ago

गंदगी और बदहाली में पढ़ने को मजबूर बच्चे, स्कूल में नहीं चारदीवारी और शौचालय की सुविधा

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एक ओर सरकार द्वारा विद्यालयों के रखरखाव और बच्चों की शिक्षा…

2 hours ago