धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो दोनवार के प्राचीन शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर नौ दिवसीय अष्टोत्तरसत रुद्राभिषेक व संगीतमयी श्रीरामकथा के क्रम में रविवार की सुबह सैकड़ों लोगों ने रुदाभिषेक किया और शनिवार की शाम कथा वाचक पूज्य भार्गव मुनीष त्रिपाठी के मुखार विंदु से भगवान श्रीराम के बाल्यकाल के जीवन की कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होगये।
कथा वाचक पूज्य भार्गव मुनीष त्रिपाठी ने कहा, जब अवध में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ तब से नित्य दिन सभी देवी देवता, भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा सभी लोग अलग अलग रूप धारण कर प्रभु श्रीराम चन्द्र जी की बाल लीला का दर्शन करते थे।भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन करने से मनुष्य का हर संकट टल जाता है क्योंकि भगवान श्रीराम के सेवक संकट मोचक हनुमानजी हैं।श्रीराम के किसी भक्त पर हनुमानजी संकट नही आने देते हैं।इसलिए सदैव सीताराम सीताराम जपते रहिए यही नाम आप सभी को भव सागर में पार लगाएगा।उक्त अवसर पर अजय सिंह योगी सेवक,डॉ मिथलेश चौरसिया,चंदन मौर्य,मंटू सिंह,सौरभ सिंह,राम निवास मौर्य,पशुपतिनाथ सिंह,निरहू गोंड सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

4 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

16 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

20 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

20 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago