Deoria News: भागलपुर में घरेलू गैस का खेल बेनकाब, मिठाई की दुकान पर छापा—चार सिलेंडर जब्त

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच भागलपुर कस्बे में घरेलू गैस के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। सोमवार शाम को भागलपुर के हनुमान चौराहे पर तहसील प्रशासन और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने एक मिठाई की दुकान पर छापेमारी कर चार घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनका इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था।

छापेमारी की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कई दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। कार्रवाई की खबर लगते ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।

प्रशासन द्वारा बरामद किए गए सिलेंडरों में लगभग एक से दो किलो तक गैस पाई गई। सभी सिलेंडरों को जब्त कर कालिका गैस एजेंसी, भागलपुर के संचालक को सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान में नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्या, अजय कुमार, संजीव त्रिपाठी और गैस एजेंसी संचालक संजीव जायसवाल मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए धूप में घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ दुकानों के सामने एजेंसी की गाड़ियां खड़ी होकर चार-पांच सिलेंडर तुरंत उपलब्ध करा देती हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके मोबाइल पर गैस डिलीवरी का ओटीपी भी आ जाता है और सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया जाता है, लेकिन सिलेंडर उनके घर तक नहीं पहुंचता।

स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बे की करीब आधा दर्जन मिष्ठान दुकानों में हर महीने 25 से 80 तक घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जाता है। ऐसे में प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर दुकानों तक कैसे पहुंच रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की किल्लत से राहत मिल सके।

ये भी पढ़े – गंदगी और बदहाली में पढ़ने को मजबूर बच्चे, स्कूल में नहीं चारदीवारी और शौचालय की सुविधा

Karan Pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago